तेजा दशमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाये स्टेटस मैसेज शायरी हिंदी में - veer Tejaji ke Balidan divash ki hardik subhkamnaye status Quotes Sms image [shubhkamnayestatus]

तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाये,बधाई स्टेटस, मैसेज शायरी हिंदी में 


गायां खातिर प्राण दे दिया
मान बढायाे जाट को
खरनाल्यो पूजायो तेजल
बेटो धौल्या जाट को।
36 कौम के पूज्य लोक देवता
#जय श्री वीर तेजाजी महराज  की जय हो।.   
आप और आपके परिवार को तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाये

गौरक्षक वीर तेजाजी के बलिदान दिवस हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं स्टेटस, संदेश, Quotes 

जय वीर तेजाजी
 लीलण घोड़ी सोवणी रे
 मोतिया जड़ी लगाम
खरनाल्या रा वीर तेजाजी ने
 झूक झूक करू प्रणाम
आप सभी भी को तेजा दशमी कि हार्दिक शुभकामनाये.         

गौरक्षक वीर तेजाजी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी & इतिहास                                          

तेजाजी की विरासत

(1) श्री वीर तेजाजी : शेषावतार लक्ष्मण जी
(2) जन्म तिथि : माघ शुक्ला चतुर्दशी, गुरुवार
वि.स. 1130
29 जनवरी 1074 ई.
(3) पिता : श्री ताहङदेव जी (थिरराज) धौलिया
(4) माता : श्रीमती रामकुंवरी
(5) वंश : नाग वंश की धौलिया जाट शाखा
(6) खांप : चौहान
(7) नख : खींची
(8) जन्म स्थल : खरनाल (नागौर)
(9) विवाह : पीले पोतङों में पुष्कर के नाग घाट पर
पुष्कर पूर्णिमा वि.स 1131
(10) पत्नी : पेमल
(11) ससुर : रायमल जी मुहता
(12) ससुर का गौत्र : झांझर जाट
(13) सासु : बोदल दे
(14) सासु का गौत्र : काला जाट
(15) ससुराल : शहर पनेर
(16) भाई : रुपजी, रणजी, गुणजी, महेश जी, नगजी
(17) भाभियाँ : रतनाई, शेरां, रीतां, राजा, माया
(18) बहिन : राजल
(19) बहनोई : नाथाजी सिहाग
(20) बहिन के ससुर : जोरा जी सिहाग
(21) बहिन का ससुराल : तबीजी (अजमेर)
(22) ननिहाल : त्योद व अठ्यासन
(23) नाना : दुल्हण जी सोढी
(24) गुरु : गुसांई जी व मंगलनाथ जी
(25) लाछां की संपत्ति : गौ माताएं
(26) वीरगति की निशानी : मेंमद मौलिया
(27) मेंमद मौलिया वाहक : आँसू देवासी
(28) तेजाजी के दुश्मन : सासु बोदल दे व काला गौत्री बालू नाग
(29) तेजाजी का खेत : खाबङ खेत (खरनाल)
(30) तेजाजी का तालाब : गैण तालाब (इनाणा व मूङावा के बीच)
(31) तेजाजी का रास्ता : तेजा पथ
(32) घाटा : लोकल घाटा (मालास परबतसर)
(33) नदी : पनेर की नदी
(34) तेजाजी का वचन : सत्यवाद
(35) तेजाजी की मर्यादा : नुगरां की धरती में वासा ना करां
(36) तेजाजी का व्रत : ब्रम्हचर्य
(37) सम्बोधन : सत्यवादी वीर तेजाजी
(38) माता का बोल : तेजा का बोयोङा मोती निपजे
(39) तेजाजी के साक्षी : चांद, सूरज व खेजङी वृक्ष
(40) बासग नाग द्वारा वरदान : काला बाला रोग चिकित्सा, घर घर पूजा
(41) तेजाजी देवता : सर्प विष चिकित्सा, कृषि उपकारक, पशुधन तारक
(42) पेमल का आशीर्वाद : पूजा से बस्ती नगर रोग निवारण
(43) तेजाजी की चिकित्सा पद्धति : गौमूत्र, नीमपत्र, काली मिर्च, देशी गाय का घी, देशी गाय के गोबर के कण्डो की भभूत
(44) तेजाजी का ध्वज : चांद, सूरज, नाग, खेजङी वृक्ष युक्त
(45) तेजाजी का भोग : देशी गाय का कच्चा दूध, नारियल, मिश्री
(46) तेजाजी के जागरण की रात व व्रत : भादवा सुदी नवमी हर वर्ष
(47) तेजाजी का शकुन : जागती जोत
(48) तेजाजी का गीत : गाज्यो गाज्यो जेठ आषाढ
(49) तेजाजी के गीत की प्रथम गायिका : लाछां गुर्जरी
(50) तेजाजी के गीत की पुन: रचना : बींजाराम जोशी
(51) तेजाजी का शिलोका : पूनमचन्द सिखवाल
(52) तेजाजी ख्याल : पं. अम्बालाल
(53) भक्ति : सालिगराम
(54) ईष्ट देव : शंकर भगवान
(55) सेवा : गौ माता
(56) कर्म : गौचारण, कृषि, युवराज पद दायित्व
(57) धर्म : गौरक्षा, न्याय, सत्यवाद
(58) तीर्थ : तीर्थराज पुष्कर
(59) वीरगति स्थल : सुरसुरा (अजमेर)
(60) दाह संस्कार स्थल : सुरसुरा (अजमेर)
(61) पेमल का सती स्थल : सुरसुरा (अजमेर)
(62) घोङी का नाम : लीलण
(63) प्रमुख शस्त्र : भाला
(64) सहअस्त्र शस्त्र : ढाल-तलवार, धनुष बाण
(65) रण संग्राम स्थल : मण्डावरिया पहाङी की तलहटी एवं चांग का लीला खुर न्हाल्सा करणाजी की डांग (पाली)
(66) प्रतिपक्षी : चांग के चीतावंशी मेर मीना
(67) मीना का सरदार : कालिया
(68) तेजाजी के साथी : पाँचू, खेता, जेता
(69) पेमल की सखी : लाछां गुर्जरी (चौहान खाँप)
(70) लाछां का गांव : रंगबाङी का वास पनेर (अजमेर)
(71) लाछां के पति : नन्दू गुर्जर
(72) लाछां की निशानी : लाछां बावङी

वीर..सत्य वादी...अपने वचनों पर जान न्योछावर करने वाले..वीर तेजा जी महाराज को कोटि-कोटि प्रणाम🙏🙏🙏🙏🙏
*तेजा दशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं...*


तेजा जी महाराज का आशीर्वाद और कृपा दृष्टि सदैव आप के परिवार पर बनी रहे...आप के परिवार में सुख समृद्धि का वास..हो...
तेजा जी महाराज से प्रार्थना है कि     आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और आप जीवन में दिन दूनी-रत चौगुनी प्रगति करें...

Comments

Popular posts from this blog

Self study kaise kre tips in hindi [shubhkamnayestatus]

माइकल जैक्सन के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण बातें जो आपने पहले नहीं सुनी होगी - Michael Jackson biography in Hindi (shubhkamnayestatus)